अक्तूबर माह में ओडिशा-आंध्र के तटों पर आया तितली चक्रवात बीते पांच सालों में आया सबसे घातक चक्रवात था। इससे करीब 12 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग प्रभावित हुए। इसके अलावा ये भी खबर आई कि चक्रवात के कारण 5 हजार पक्षियों की भी जान गई।
आईआईटी भुवनेश्वर के वैज्ञानिक का कहना है कि चक्रवात तो हमेशा आते हैं। लेकिन उसे बढ़ाती है उसकी आवृति। कि वह कितनी आवृति के साथ आ रहा है। यह बात उन्होंने बंगाल की खाड़ी पर किए अवोलकन के आधार पर कही।