हमीरपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खेत पर कुछ लोगों ने एक प्रेमी युगल का गला रेत दिया। मौके पर ही प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर पुलिस ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
हमीरपुर के गांव चिकासी स्थित गांव बड़ाखरका निवासी विजय (18) और एक किशोरी (17) में प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की सुबह दोनों गांव में ही खेत पर मिलने पहुंचे। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों का गला रेत दिया। मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। जबकि विजय खून से लथपथ पड़ा रहा।
खेत से गुजरे ग्रामीण दृश्य देखकर घबरा गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए पास के ही अस्पताल लाया गया। जहां किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि विजय की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।