केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद बीसीसीआई ने 44 लाख रुपये से अधिक का टैक्स चुकाया है। बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जुलाई में 44,29,516 रुपये जीसएटी जमा किया गया।
भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को करीब 60 लाख रुपये दिए गए। कुछ खिलाड़ियों को भी 2015-16 में अंतरराष्ट्रीय मैचों से मिले सकल राजस्व का हिस्सा दिया गया है। स्टुअर्ट बिन्नी को 92 लाख रुपये, जबकि हरभजन सिंह को 62 लाख रुपये दिए गए। बाए हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को 37 लाख रुपये और उमेश यादव को 34 लाख रुपये मिले।