बीसीसीआई ने भारत सरकार के समक्ष पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने की इच्छा जाहिर की है। बीसीसीआई ने भारत सरकार से कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ दुबई में मैच खेलना चाहते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने इसके लिए गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी है। लेकिन BCCI के सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि BCCI और केन्द्र सरकार के बीच इस मसले पर कोई बातचीत नहीं हुई है।
No talks between BCCI and Govt of India on playing cricket with Pakistan: BCCI sources
— ANI (@ANI_news) March 29, 2017
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक भारत इस साल के अंत में दुबई में पाकिस्तान के साथ मैच खेल सकता है अगर भारत सरकार इसकी इजाजत देता है। बीसीसीआई ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर 2014 में किए गए 'फ्यूचर टूर एंड प्रोग्राम' (एफटीपी) समझौते के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान के साथ खेलने की अनुमति मांगी है।
इससे पहले शशांक मनोहर की अध्यक्षता में बीसीसीआई 2016 में एक छोटी सी श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करना चाहता था, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव और भारतीय जमीन पर हुए आतंकवादी हमलों के कारण सरकार ने मंजूरी नहीं दी थी।