फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताना तो पड़ेगा: अब जनता के सवालों का वक्त, नेताओं के लिए मौसम हुआ सख्त 

Mon, 08 Oct 2018 05:40 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
leaders - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान हो चुका है। इसी के साथ नेताओं का जनता के साथ मिलने का दौर दोबारा शुरू हो गया है। भुला दिए गए लोग अब फिर याद आने लगे हैं। नेता आम आदमी के घर पहुंचकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन उन्हें जनता के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा रहा है। सत्तादल के नेताओं को सवालों का सामना करना पड़ा रहा है। इसी के साथ नए वायदों का दौर भी शुरू हो रहा है। 

विज्ञापन

लेकिन नेताओं से जनता के कई सवाल हैं जिनका जवाब देना उन्हें भारी पड़ रहा है। सत्तादल के उम्मीदवार इन पांच सालों में अपने किए काम का हिसाब जनता को दे रहे हैं और बता रहे हैं। वहीं, विपक्षी दल के नेता, उम्मीदवार सरकार की नाकामियों को मुद्दा बना रहे हैं। दोनों पक्ष जनता के दरबार में अपने-अपने तर्क रख रहे हैं। 

पांच राज्यों में चुनाव का एलान

चुनाव आयोग ने शनिवार को ही पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में चुनाव तारीखों का एलान किया था। इसके साथ ही इन राज्यों में पूरी तरह से चुनावी माहौल बदल गया है। अब नेताओं, उम्मीदवारों की रैलियों, सभाओं और भाषणों का दौर और तेजी पकड़ने को है। सबसे पहले छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है।  
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में कुल 231 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि राजस्थान में 200 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 91 सीटों पर, मिजोरम में 40 सीटों पर और तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों में से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस वक्त भाजपा की सरकार है। लिहाजा कांग्रेस के लिए इन राज्यों में चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। 

इस दिन होगा मतदान

छत्तीसगढ़ में पहले फेज में 12 नवंबर को चुनाव
छत्तीसगढ़ में दूसरे फेज में 20 नवंबर को चुनाव 
मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान
राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान
11 दिसंबर को होगी मतगणना   
वीवीपैट मशीनों का होगा इस्तेमाल
उम्मीदवार के लिए 28 लाख रुपये खर्च करने की सीमा  

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो रहा है। वहीं मिजोरम सरकार का कार्यकाल 15 दिसंबर को समाप्त होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि 15 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चुनाव के लिए वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि हर बूथ पर सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। वहीं पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी गई है
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें