फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनार्टक: भाजपा विधायक यतनाल ने येदियुरप्पा पर साधा निशाना, कहा- सीएम को नेतृत्व से बाहर किया जाना निश्चित

Mon, 22 Mar 2021 12:42 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

भाजपा के बागी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुप्पा पर फिर से निशाना साधते हुए रविवार को दावा किया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक के नेतृत्व में बदलाव निश्चित है, क्योंकि पार्टी उनके (येदियुरप्पा) नेतृत्व में आगामी चुनाव नहीं लड़ सकती।

विज्ञापन


येदियुरप्पा पर लगातार निशाना साध रहे यतनाल ने संवाददाताओं से कहा, 'मुख्यमंत्री निश्चित ही बदले जाएंगे, यदि भाजपा उनके साथ चुनाव लड़ती है, तो हार तय है।' उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को कर्नाटक में अपना अस्तित्व कायम रखना है, तो येदियुरप्पा को बाहर करना आवश्यक है।

विधायक ने कहा कि यह बदलाव पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों को निधियों के समान बंटवारे नहीं किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें