फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barrier-Less Toll System: टोल पर अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, 30 सेकंड में ही हो जाएगा काम; सरकार ने की तैयारी

Wed, 02 Aug 2023 03:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Barrier-Less Toll System: यात्रियों को अब टोल बूथ पर आधे मिनट का भी इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि सरकार जल्द ही बाधा रहित टोल प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
भारत में टोल टैक्स बूथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों को अब टोल बूथ पर आधे मिनट का भी इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि सरकार जल्द ही बाधा रहित टोल प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह ने बुधवार को कहा कि बाधा रहित टोल प्रणाली के लिए परीक्षण जारी है और जैसे ही हमारा परीक्षण सफल होगा, हम इसे लागू कर देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

मंत्री ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश किलोमीटर की यात्रा के आधार पर भुगतान की प्रणाली की ओर भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नई टोल प्रणाली से दक्षता में सुधार होगा और यात्रा का समय कम होगा। उन्होंने कहा कि फास्टैग के इस्तेमाल से टोल प्लाजा पर प्रतीक्षा समय को घटाकर 47 सेकेंड करने में मदद मिली है, लेकिन सरकार का लक्ष्य इसे और घटाकर 30 सेकेंड से भी कम करना है।
 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पायलट परियोजना पहले से ही चल रही है, जहां सैटेलाइट और कैमरा आधारित कुछ प्रौद्योगिकियों का परीक्षण किया जा रहा है। जैसे ही आप राजमार्ग में प्रवेश करते हैं और आपके वाहन की पंजीकरण प्लेट को कैमरे द्वारा स्कैन किया जाता है और डेटा एकत्र किया जाता है, आपसे आपके द्वारा तय की गई किलोमीटर के लिए शुल्क लिया जाएगा। 
विज्ञापन

उदाहरण के लिए वर्तमान में मान लीजिए आप आप 265 रुपये देते हैं, तो इसका किलोमीटर की यात्रा से कोई लेना-देना नहीं है। यह (भुगतान) टोल नियम पर आधारित है। मंत्री ने कहा कि इस तरह की सभी प्रगति दूरसंचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान सरकार द्वारा किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप हो रही है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र अन्य सभी क्षेत्रों के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बेहतर दूरसंचार नेटवर्क टोल प्लाजा के डेटा को बनाए रखने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें