फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः मस्जिदों में लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल करने के खिलाफ शिकायत

Sat, 17 Jun 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
लाउडस्पीकर इस्तेमाल के खिलाफ शिकायत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली के प्रेमनगर शहर के निवासियों की ओर से स्थानीय मस्जिदों में सुबह लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल करने के खिलाफ स्थानीय प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मामले में स्थानीय हिंदू और कुछ मुसलमानों की ओर से स्थानीय प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि इस समय रमजान चल रहा है इसलिए सुबह तीन बजे शहर की सात मस्जिदों में करीब सेहरी चलती है। शिकायत के बाद प्रशासन ने इस मसले पर मस्जिद प्रशासन से चर्चा करने की बात कही है।

शिकायत करने वाले लोगों का कहना है कि लॉउडस्पीकरों के इस्तेमाल से लोग को सोने में परेशानी हो रही है। इसके बाद मामले में आशंका जताई जा रही है कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मस्जिद प्रशासन से मसले पर लाउडस्पीकरों हटाने या उनकी आवाज कम करने के लिए कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला प्रभारी शहर के एडीएम अफसर का कहना है कि हमने मामले की जांच करने का आदेश दिया है। और मसले को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार सुलझा लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि या तो लाउडस्पीकरों को मस्जिदों से हटाया जाएगा नहीं तो उनकी आवाज म्यूट कराई जाएगी।

बताते चले कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच मस्जिदों और मंदिरों में लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा था कि ऑरटिकल 21 के अंतर्गत शांति से सोना हर नागरिक का अधिकार है। लोगों को सोने से प्रताड़ित करना मानवाधिकार की श्रेणी के तहत आता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें