साल 1997 में रिलीज हुई 'एक्वेरियम' नाम की एल्बम आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। इसका गाना 'आइ एम अ बार्बी गर्ल' तो सभी लड़कियों के पसंदीदा गानों में से एक है। केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की लड़कियां बार्बी जैसा दिखना भी चाहती हैं, इसके लिए लड़कियां बार्बी जैसे कपड़े, मेकप और डाइड हर चीज पर ध्यान भी देती हैं। लेकिन बार्बी जैसा दिख पाना हर किसी के बस की बात नहीं।
आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बार्बी जैसा दिखने के लिए न तो बार्बी जैसे कपड़े, न डाइट और न ही मेकअप की जरूरत पड़ी। यह रूप उन्हें कुदरत से मिला है। ये कहानी है रूस की रहने वाली एक महिला की। लेकिन उनकी यही खूबसूरती उनके और उनके परिवार के लिए किसी परेशानी से कम नहीं है।
इस महिला का नाम है एंजेलिका केनोवा। वह बिल्कुल गुड़िया जैसी दिखती हैं। एंजेलिका बचपन से ही इतनी खूबसूरत दिखती हैं। जिसकी वजह से लोग उन्हें गुड़िया कहते हैं। यूं तो एंजेलिका की उम्र अब 30 साल हो गई है। लेकिन उनका बार्बी लुक आज भी पहले जैसा ही है।
वक्त के साथ साथ एंजेलिका की खूबसूरती निखरती जा रही है। लोग उन्हें उनके नाम से नहीं बुलाते बल्कि बार्बी डॉल कहकर ही बुलाते हैं। शुरुआत में तो एंजेलिका को भी यह सब अच्छा लगता था और वह डॉल जैसे कपड़े पहनती थीं। लेकिन अपनी इसी खूबसूरती की वजह से उनके दोस्त उनसे जलने लगे।
अब एंजेलिका अपने घर से बाहर निकलने में भी डरती हैं। जब भी वह बाहर जाती हैं तो लोग उन्हें घूरना शुरू कर देते हैं। जिसके कारण उनके माता पिता भी उन्हें घर से कम ही निकलने की सलाह देते हैं।
उन्हें अपनी जरूरत की चीजों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उनकी जरूरत की चीजें उन्हें उनके माता-पिता ही लाकर देते हैं। एंजेलिका का कहना है कि लोगों की वजह से उन्हें कैद में ही रहना पड़ता है।
एंजेलिका को लोगों के तानों का सामना भी करना पड़ता है। उनसे जलने वाले लोग उन्हें कहते हैं कि उन्होंने ऐसा लुक पाने के लिए सर्जरी करवाई है। जबकि एंजेलिका का कहना है कि वह कुदरती रूप से ऐसी हैं। उन्होंने बार्बी वाला लुक पाने के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई।
वहीं वह ये भी कहती हैं कि उन्हें सजना संवरना बहुत पसंद है। इसी वजह से वह डॉल जैसे कपड़े पहनती हैं। वहीं उनका फीगर और खूबसूरती असली है। इसके लिए उन्होंने किसी सर्जरी का सहारा नहीं लिया।