फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामती विमान हादसा: साजिश या लापरवाही? सीआईडी हर एंगल से कर रही जांच; अजित पवार समेत पांच की गई थी जान

Thu, 26 Feb 2026 03:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में अब इस मामले में जांच तेज हो गई है। महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) इस पूरे घटनाक्रम की हर एक एंगल से जांच कर रही है। साथ ही तकनीकी खराबी, मौसम, पायलट रिकॉर्ड और एटीसी बातचीत की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
बारामती विमान हादसा (File Photo) - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे के बारामती में बीते महीने 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। ऐसे में अब इस मामले की जांच तेज कर दी गई है। महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) इस पूरे घटनाक्रम की हर एक एंगल से जांच कर रही है। इसके इतर ये एक हादसा था, साजिश थी या फिर किसी की लापरवाही सवाल अभी तक जारी है। 

विज्ञापन


ऐसे में इस विमान हादसे की जांच कर रहे सीआईडी के अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी तरह पेशेवर तरीके से की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि हादसा सिर्फ एक दुर्घटना था या इसके पीछे किसी तरह की साजिश या आपराधिक लापरवाही तो नहीं थी।

ये भी पढ़ें:- Dharmendra Pradhan: NCERT विवाद पर शिक्षा मंत्री की सफाई, बोले- न्यायपालिका का अपमान करने की कोई मंशा नहीं

सीआईडी किन-किन बातों के आधार पर कर रही जांच

अधिकारियों के मुताबिक, जांच टीम विमान के तकनीकी पहलुओं, मौसम की स्थिति, पायलट की जानकारी, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत और विमान के रखरखाव से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही हादसे वाली जगह से सबूत भी इकट्ठा किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- DNPA Conclave 2026: अश्विनी वैष्णव ने सूचनाओं के सत्यापन पर दिया जोर, कहा- मानव समाज भरोसे की संस्थाओं पर टिका
विज्ञापन


सरकार ने लोगों से की अपील

सीआईडी ने कहा है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है। अगर जांच में किसी की लापरवाही या साजिश सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें