फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र की बारामती सीट पर हो सकती है फैमिली फाइट, ननद-भाभी के बीच हो सकता है मुकाबला

Sun, 03 Mar 2024 06:36 AM IST
जलज मिश्रा सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई

सार

बारामती लोकसभा सीट, जहां फेमिली फाइट की चर्चा है। खबर है कि इस सीट पर ननद-भाभी आमने-सामने होंगी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले को अपनी ही भौजाई (उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी) सुनेत्रा पवार से मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन
supriya sule ncp - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले महाराष्ट्र में सियासी तेवर दिखने लगे हैं। सूबे में विपक्ष की महाविकास अघाड़ी और सत्तापक्ष की महायुति के बीच भले ही सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है, लेकिन हाई प्रोफाइल सीटों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है।

इन्ही में एक है बारामती लोकसभा सीट, जहां फेमिली फाइट की चर्चा है। खबर है कि इस सीट पर ननद-भाभी आमने-सामने होंगी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले को अपनी ही भौजाई (उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी) सुनेत्रा पवार से मुकाबला करना होगा। शनिवार को बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में आयोजित महा रोजगार सम्मेलन में कुछ ऐसे संकेत मिले, जिससे पवार परिवार के इस गढ़ में फेमिली फाइट तय माना जा रहा है। मंच पर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के अलावा एनसीपी (एसपी) के नेता शरद पवार और उनकी बेटी सांसद सुप्रिया सुले भी उपस्थित रहीं, लेकिन, कार्यक्रम में उनकी भाभी सुनेत्रा पवार सबसे अधिक चर्चा और आकर्षण के केंद्र में रहीं। नमो रोजगार मेले के लिए बनाए गए मंच पर सबसे पहले स्थानीय सांसद सुप्रिया सुले पहुंचीं।

इसके बाद एकनाथ शिंदे, अजीत और फडणवीस मंच पर आए। सुले ने मुस्कुराते हुए शिंदे का स्वागत किया, लेकिन बगल में खड़े अजीत की तरफ देखा भी नहीं। वह शिंदे और अजीत के पीछे से आगे बढ़ीं। इसके अलावा सुप्रिया ने एनसीपी (अजीत गुट) की मंत्री दिलीप वलसे का भी अभिवादन किया, लेकिन उनके बगल में खड़ीं सुनेत्रा को नजरअंदाज कर दिया। सुप्रिया के इस बदले रूप के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें