फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हैदराबाद में शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर बार डांसर को निर्वस्त्र कर पीटा 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 17 Jun 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

हैदराबाद में एक महिला डांसर को कथित तौर पर एक व्यक्ति और चार अन्य महिला डांसरों द्वारा निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के साथ मारपीट भी की गई है। उसका कहना है कि उसके साथ ऐसा उस वक्त किया गया, जब उसने ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने इनकार कर दिया था।



पंजागुट्टा पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी व्यक्ति फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। 


पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया है कि उसने कुछ ही महीनों पहले बार ज्वाइन किया था और तभी से उसे शोषण का सामना करना पड़ रहा है। उसके पांच सहकर्मियों ने उसे ग्राहकों को सेक्सुअल फेवर देने के लिए कहा था। लेकिन जब उसने इसके लिए मना किया तो उसे निर्वस्त्र करके पीटा गया।


पुलिस ने बताया, "हाल ही में बार के प्रबंधन ने उसे (महिला) ग्राहकों के पास जाने और अश्लील गतिविधियां करने के लिए कहा था।" आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले पर तेलंगाना के डीजीपी महेंद्र रेड्डी ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next