फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कलाकारों पर रोक लगाना कोई हल नहीं है : करण जौहर

Mon, 26 Sep 2016 12:24 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा है कि उड़ी में आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए उन्हें गहरा दुख है। वह इस घटना के खिलाफ देश का गुस्सा समझ सकते हैं, लेकिन पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार और उन पर रोक लगाना आतंकवाद का हल नहीं है।
विज्ञापन


करण का बयान राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस की उस धमकी के बाद आया है, जिसमें पार्टी ने पाकिस्तानी कलाकारों फवाद खान और माहिरा खान आदि को भारत छोड़ने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर एमएनएस ने उनकी फिल्म की शूटिंग रोकने की धमकी दी है। गौरतलब है कि फवाद करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काम कर रहे हैं और यह दिवाली में रिलीज होने वाली है। 

एक चैनल से बातचीत में करण ने कहा कि यदि कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना वाकई इसका हल है, तो जरूर ऐसा करें, लेकिन यह कोई समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस पर एक साथ आना चाहिए। प्रतिभा और कला पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए। करण ने कहा कि हालांकि सार्वजनिक रूप से ऐसा कहने पर वह काफी ‘असुरक्षित’ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें