फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Turmoil: खत्म नहीं हुई उथल-पुथल, अमेरिका-ब्रिटेन में डूब सकते हैं और भी बैंक

Thu, 23 Mar 2023 06:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

अमेरिका में छोटे और क्षेत्रीय बैंक और ब्रिटेन में कुछ बैंक हैं जो आगे चुनौतियों के साथ एक जोखिम पैदा कर सकते हैं। सोशल मीडिया जैसी तकनीक से चिंता फैल सकती है क्योंकि ऐसी चीजें बहुत तेज गति से फैलती हैं, चाहे वह संकट हो या अच्छी खबर हो।
विज्ञापन
सिलिकॉन वैली बैंक संकट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलिकॉन वैली बैंक के पतन से बैंकिंग उथल-पुथल अभी खत्म नहीं हुई है। अगले दो वर्षों में और ज्यादा बैंकों के डूबने की घटनाएं सामने आएंगी। हेज फंड मैन ग्रुप के सीईओ ल्यूक एलिस ने कहा, इस क्षेत्र में संकट खत्म नहीं हुआ है। इन घटनाओं का असर केवल बैंकिंग तक ही नहीं, बल्कि शेयर बाजारों में भी दिख रहा है।

विज्ञापन


लंदन में बुधवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ऐसे बहुत सारे बैंक होंगे जो अगले 12-24 महीनों में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, कई हेज फंडों ने बैंकों के खिलाफ दांव लगाकर हाल के दिनों में बैंकिंग क्षेत्र में अस्थिरता से पैसा कमाया है। हाल में अमेरिका में दो और स्विट्जरलैंड में एक बैंक डूब गया था।

बैंकों में अभी भी जोखिम
अमेरिका में छोटे और क्षेत्रीय बैंक और ब्रिटेन में कुछ बैंक हैं जो आगे चुनौतियों के साथ एक जोखिम पैदा कर सकते हैं। सोशल मीडिया जैसी तकनीक से चिंता फैल सकती है क्योंकि ऐसी चीजें बहुत तेज गति से फैलती हैं, चाहे वह संकट हो या अच्छी खबर हो।
विज्ञापन


ब्रिटेन में महंगाई दर बढ़कर 10.4 फीसदी
ब्रिटेन में फरवरी में महंगाई दर बढ़कर 10.4 फीसदी पर पहुंच गई है। जनवरी में 10.1 फीसदी पर थी। चार महीने में यह पहली बार बढ़ी है। सरकारी कार्यालय ने बताया कि खाद्य पदार्थों और ऊर्जा की ऊंची कीमतों का असर पड़ा है। ताजा आंकड़ों से विश्लेषक हैरान हैं। उन्होंने अनुमान जताया था कि महंगाई घटकर 9.9 प्रतिशत पर आ जाएगी।

मुद्रास्फीति बढ़ने से बैंक ऑफ इंग्लैंड पर भी ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। बैंक बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में इस बारे में कोई फैसला ले सकता है। खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई, जो इससे पिछले महीने 16.7 प्रतिशत थी। बैंक ऑफ इंग्लैंड का अनुमान है कि मुद्रास्फीति इस साल के अंत तक घटकर 2.9% रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें