फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को दी चेतावनी, बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल हुए तो जा सकती है नौकरी

Tue, 22 May 2018 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंकों हड़ताल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल को नाकाम करने के लिए बैंक प्रबंधन सक्रिय हो गए हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि हड़ताल में शामिल होने पर उनकी नौकरी भी जा सकती है। यूएफबीयू ने वेतन में दो फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के प्रस्ताव के विरोध में 30 और 31 मई को हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन


नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक यूनियन (एनओबीडब्ल्यू) ने बैंक प्रबंधन की चेतावनी की कड़ी निंदा की है। संगठन के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सर्कुलर भी दिखाया। इसमें कहा गया है कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां तक नौकरी भी जा सकती है। 

राणा का कहना है कि बैंकों में हड़ताल पहले भी होती रही हैं लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि केंद्रीय कार्यालय से सर्कुलर जारी कर कर्मचारियों को चेतावनी दी जा रही है। इससे पुराने कर्मचारी तो नहीं डरेंगे लेकिन नए कर्मचारी हड़ताल से अलग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन कर्मचारियों में डर पैदा करने के बजाय भारतीय बैंक संघ को सम्मानजक वेतन बढ़ोतरी के लिए राजी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें