फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता को बैंकों ने होम लोन देने से किया इनकार

Thu, 21 Jun 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसजेंडरों के अधिकारों को आवाज देने वाली मशहूर ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता अक्काई पद्मशाली इन दिनों इस डर के साए में जीने को मजबूर हैं कि कहीं उन्हें किराए के मकान से निकाल ना दिया जाए। दरअसल बैंकों ने उन्हें होम लोन देने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि बैंकों ने ऐसा उनके लिंग के कारण किया है।

विज्ञापन


पद्मशाली ने कहा कि मैं डर के साए में जी रहूं कि मुझे मेरे किराए के मकान से निकाल दिया जाएगा क्योंकि लीज की अवधि 28 जून को खत्म हो रही है। मैंने बैंकों से संपर्क किया मगर ट्रांसजेंडर होने के कारण उन्होंने मुझे 10 लाख का लोन देने से इनकार कर दिया। 

उन्होंने कहा कि मैं फिर से एक सेक्स वर्कर के रूप में काम नहीं करना चाहती हूं और एक सम्मानजनक जीवन जीने की हकदार हूं। कर्नाटक में शादी के लिए पंजीकरण कराने वाली वह पहली महिला ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने इस साल 20 जनवरी को मशहूर ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता वासु से शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें