महाराष्ट्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की सोलापुर शाखा के इमारत की छत गिर गई है। इस घटना में 20 लोगों को दबे होने की आशंका है वहीं 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
घटना सोलापुर से 150 किलोमीटर दूर स्थित करमाला गांव में नगर राज्य राजमार्ग पर सोलापुर के पास हुई। सोलापुर के दमकलकर्मी घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गए हैं। मानसून में महाराष्ट्र में इमारत गिरने का यह दूसरा मामला है।