फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंस गए जांच करने वाले: 10 लाख की घूस में सीबीआई अफसरों पर रिपोर्ट

Sat, 13 Mar 2021 12:08 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
हीरा कारोबारी उदय देसााई
विज्ञापन

आठ हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी उदय देसाई और उनके बेटे सुजय देसाई से 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने अपने विभागीय अफसरों समेत कुल नौ लोगों के अलावा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीबीआई मुख्यालय ने बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही टीम को हटाकर नई टीम तैयार की है।

विज्ञापन


रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई के दो डीएसपी रैंक के अफसर भी शामिल हैं। इसके अलावा उदय और सुजय ने अन्य लोगों के जरिये भी सीबीआई को रिश्वत पहुंचाने का प्रयास किया। 

उदय देसाई और सुजय देसाई अब सीबीआई अफसरों को रिश्वत देने के मामले में भी फंस गए हैं। इन दोनों के जरिये सीबीआई के अफसरों को 10 लाख रुपये दिए गए थे। कुल 25 लाख की डील हुई थी। इससे पहले ही मामला खुल गया।
विज्ञापन


सीबीआई के इंस्पेक्टर एमके पांडेय ने सीबीआई के डीएसपी आरके सांगवान, डीएसपी आरके ऋषि, इंस्पेक्टर कपिल धाकड़, समीर कुमार सिंह, एडवोकेट अरविंद कुमार गुप्ता, एडवोकेट मनोहर मलिक, श्याम पल्प एवं बोर्ड मिल्स की एडिशनल डायरेक्टर, मंदीप कौर ढिल्लन, उदय देसाई, सुजय देसाई के अलावा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस प्रकरण में गठित सीबीआई की नई जांच टीम ने उदय और सुजय देसाई से फिर से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि नई जांच टीम अब नए सिरे से दस्तावेज जुटा रही है। सीबीआई मुख्यालय को संदेह है कि रिश्वत मिलने के बाद पुरानी टीम ने मामले में गंभीरता से जांच नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें