फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही निबटाएं बैंकों के काम, कल विलय के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Mon, 08 Oct 2018 05:01 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है तो उसे आज ही निबटा लें क्योंकि कल मंगलवार 9 अक्टूबर को बैंक कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इससे बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि बैंक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा ने कहा कि बैंकों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा क्योंकि यह एक प्रदर्शन है, जिसके अंतर्गत देश के सभी राज्यों की राजधानियों और कुछ प्रमुख जगहों पर बैंक कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। लेकिन इस दौरान जनता के सभी जरूरी कामकाज निबटाएं जाएंगे। 

विज्ञापन


राणा ने कहा कि आगामी 14 अक्टूबर को मुंबई में बैंक एसोसिएशन के श्रेष्ठ पदाधिकारियों की बैठक है जिसमें हड़ताल के समय और प्रारूप के विषय में निर्णय लिया जाएगा। सभी प्राइवेट बैंक इस प्रदर्शन से बाहर रहेंगे लिहाजा उनमें कोई काम प्रभावित नहीं होगा। 

नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा ने अमर उजाला से कहा कि सरकार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इसकी कुछ सहयोगी शाखाओं के विलय का निर्णय ले चुकी है। इसके अलावा भी कई अन्य बैंकों के विलय की कोशिश हो रही है। सरकार देश में सिर्फ 6 या 7 बड़े बैंक चाहती है और सभी छोटे बैंक खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन


सरकार का तर्क है कि इससे सभी बैंकों पर व्यवस्थित नजर रखी जा सकेगी और उनमें फ्रॉड, एनपीए और अन्य घपले रोके जा सकेंगे। राणा ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है क्योंकि सरकार पहले ही बड़े लोन देने पर रोक लगा चुकी है। अब बैंक अपनी इच्छा से शाखा नहीं खोल सकते और नई नियुक्ति नहीं कर सकते। 

ऐसे में फ्रॉड होने की आशंका बेकार है। जबकि बैंकों के विलय से लाखों कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका है। भारी संख्या में छंटनी, बेजा ट्रांसफर और नई नियुक्तियों पर रोक होगी जिससे देश में और ज्यादा बेरोजगारी बढ़ेगी। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें