भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दोनों देशों को जलसंसाधनों के मसले पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को दोहराया है। भारत फाउंडेशन जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तीस्ता जल विवाद पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एकजुट होकर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर जल संधि की बात करके अपनी सरकार के मजबूत संकल्पों को दोहराया है। इससे दोनों देशों के संबंधों में बदलाव आएंगे।
We strongly believe our common water resources must act as a uniting force: Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina pic.twitter.com/l4XSyl53EB
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
On Teesta issue, PM Modi once again reiterated his Govt's strong resolve to conclude the water sharing treaty at the soonest: Bangladesh PM pic.twitter.com/GaTJagsUPD
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
हसीना ने कहा कि हमने व्यापक रूप से भारत की सुरक्षा चिंताओं को लेकर बात की, ये विश्वास का कारक है। हिंसक उग्रवाद और आतंकवाद से आगे हमारी यात्रा शांति और समृद्धि पैदा करने की है। हमने सौहार्दपूर्वक जमीनी और समुद्री सीमा तय की है।
Our journey towards peace and prosperity is put to peril by the rise of terrorism and violent extremism: Bangladesh PM Sheikh Hasina pic.twitter.com/9bcz25s1p5
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
इस बीच उन्होंने 1971 वॉर ऑफ लिबरेशन का जिक्र भी किया और कहा कि भारतीय लोगों और यहां की सरकार ने हमें दिल से सपोर्ट किया था।
People of India and its govt supported us wholeheartedly during the War of Liberation in 1971: Bangladesh PM Sheikh Hasina pic.twitter.com/qXdREJEna6
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017