फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव: बांग्लादेश में सत्ता बदलने वाले चेहरे अब खुद निशाने पर; हिंसा की जद में क्यों शेख हसीना का विरोधी खेमा?

सार

बांग्लादेश में शेख हसीना को सत्ता से हटाने वाले जुलाई जनविद्रोह के युवा नेता भी हिंसा के निशाने पर हैं। पिछले पखवाड़े में कम से कम आठ हमले, आगजनी और धमकियों की घटनाएं सामने आई हैं। 1 से 23 नवंबर के बीच 213 हिंसक घटनाएं और 121 बम विस्फोट दर्ज हुए।
विज्ञापन
बांग्लादेश में सत्ता बदलने वाले चेहरे अब खुद निशाने पर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाने वाला खेमा भी हिंसा की जद में आ गया है। पड़ोसी देश में जिस जन विद्रोह ने हसीना को सत्ता से बेदखल किया, उसके युवा नेताओं के घर आगजनी और हमलों की चपेट में आ गए हैं। कुछ को जान से मारने की धमकियां मिली हैं तो कुछ के परिवारों को निशाना बनाया गया है। यहां तक कि मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर भी चपेट में आया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश के अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक पिछले एक पखवाड़े के दौरान जुलाई जनविद्रोह से जुड़े युवा नेताओं के खिलाफ हमले, धमकियों और उत्पीड़न की कम से कम आठ घटनाएं सामने आई हैं। इनमें अधिकांश लोग छात्र आंदोलन के समन्वयक या जुलाई विद्रोह से जुड़े युवा नेता हैं। 11 नवंबर की रात जुलाई आंदोलन की प्रमुख समन्वयक और नेशनल सिटिजन पार्टी की महिला सांसद नुसरत तबस्सुम के दौलतपुर स्थित पैतृक घर में आग लगा दी गई थी। नुसरत ने आरोप लगाया कि घर पर पेट्रोल बम फेंके गए। निशाने पर आए अधिकांश लोग हसीना सरकार के खिलाफ विरोध को निर्णायक मोड़ देने वाले आंदोलन से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक 1 से 23 नवंबर के बीच बांग्लादेश में हिंसा की कुल 213 घटनाएं दर्ज की गई है। इस दौरान 121 देसी बम विस्फोटों की घटनाएं सामने आईं, जबकि सैकड़ों वाहनों को फूंक दिया गया।

ये भी पढ़ें: जंग: रूस के हमलों में यूक्रेन के 10 नागरिकों की मौत, मॉस्को का दावा- एक रात में 1200+ यूक्रेनी ड्रोन किए ढेर
विज्ञापन


यूनुस का भी घर जलाया था
हिंसा की आंच पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के घर तक भी पहुंची। चटगांव के पंचलैश स्थित उनके पैतृक घर में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि इस घटना को राजनीतिक हमला बताना अभी जल्दबाजी होगा।
  • 19 नवंबर को सिराजगंज के बेलकुची में जातीय स्वेच्छासेवक शक्ति के संयोजक महीन सरकार के पैतृक घर में आगजनी, बीमार माता-पिता घर में मौजूद थे, महीन जुलाई आंदोलन के प्रमुख तीन समन्वयकों में शामिल थे
  • गोपालगंज में ढाका विश्वविद्यालय छात्र संघ के संस्कृति सचिव मुसद्दिक अली इब्ने मोहम्मद के घर में आगजनी और लूटपाट, प्रतिबंधित अवामी लीग के स्थानीय नेताओं पर लगे आरोप
  • नेतोरकोना में जातीय छात्र शक्ति के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव खान तलत रफी के पैतृक घर में आग लगाने की कोशिश, परिवार सुरक्षित।
विज्ञापन

बंद के दौरान कई जगह झड़प, 550 गिरफ्तार
  • पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के 27-28 नवंबर को बुलाए बंद के दौरान कई जगह हिंसक झड़पें हुईं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बम धमाके भी हुए। ढाका पुलिस ने शनिवार को 550 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें कई अवामी लीग के कार्यकर्ता हैं।
  • रैलियों की तैयारी: शेख हसीना की वापसी की तैयारियों के बीच सत्तारूढ़ बीएनपी, विपक्षी जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी दिसंबर में कई रैलियां करने की तैयारी कर रही हैं। तीनों पार्टियां हसीना की अवामी लीग पार्टी की गतिविधियों को फिर से शुरू करने के किसी भी प्रयास का विरोध करने के लिए सड़कों पर सक्रिय दिखना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें