फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू हिंसा: एनआईए ने एसडीपीआई के कार्यालयों समेत 43 स्थानों पर ली तलाशी

Wed, 18 Nov 2020 08:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : PTI
विज्ञापन

बंगलूरू सांप्रदायिक हिंसा मामले में एनआईए की कार्रवाई लगातार जारी है। एनआईए ने अगस्त में शहर के पुलिस थानों पर हिंसक हमला और दंगा से जुड़े मामले में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालयों समेत विभिन्न स्थानों पर बुधवार को तलाशी ली।  

विज्ञापन


छानबीन के दौरान एसडीपीआई और पीएफआई से संबंधित कई भड़काऊ सामग्री मिली और तलवार, चाकू, छड़ जैसे हथियार जब्त किए गए। मामले में आगे जांच चल रही है। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि डी जे हल्ली थाना के मामले में अब तक 124 आरोपियों और के जी हल्ली थाना के मामले में 169 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या था मामला
बता दें कि पूरे मामले की शुरुआत एक कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को माना जाता है, जिसे कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे नवीन ने पोस्ट किया था। हालांकि, स्थिति बिगड़ने पर इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था लेकिन तबतक दंगाइयों ने हिंसा फैलाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें