फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए तीन वाहन; 38 लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 09 Nov 2024 08:27 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बस समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कुल 38 लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गुजरात के बनासकांठा में सड़क हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन वाहन आपस में टकरा गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस समेत तीन वाहनों की टक्कर से हुए इस हादसे में कुल 38 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

  बस, कार और जीप के बीच टक्कर
जानकारी के मुताबिक, एक लग्जरी बस, कार और जीप के बीच टक्कर हुई है, जिसमें टक्कर के बाद जीप पलटते हुए 10 फीट नीचे गहरे खेत में जा गिरी, वहीं कार सड़क पर ही पलट गई हैं। सूचना के अनुसार, हादसे के दौरान बस में 28 लोग सवार थे, वे सभी दर्शन कर के लौट रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चार 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस जगह पर ये हादसा हुआ, वो दुर्घटना का हॉटस्पॉट माना जाता है। इस जगह पर पिछले 7 अक्तूबर को भी यहां हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें