फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध आतंकवादियों पर लगाएं, पाकिस्तानी कलाकारों पर नहीं - तस्लीमा

Thu, 20 Oct 2016 02:11 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने वालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध आतंकियों पर लगाएं, कलाकारों पर नहीं। उन्होंने चेताया भी कि ऐसी कार्रवाई हिटलर के रक्त शुद्धता विचार के बराबर होगी।
विज्ञापन


ट्वीट करते हुए तस्लीमा ने लिखा है कि आतंकियों पर पाबंदी लगाओ, कलाकारों पर नहीं। कलाकार उन्हीं जगहों पर जाते हैं जहां कला का सम्मान होता है। फिलहाल तस्लीमा बांग्लादेशी कट्टपंथियों द्वारा मिली धमकियों के कारण भारत में निर्वासन जेल रही हैं। आज पाकिस्तानी कलाकारों पर पांबदी लगाओगे, कल बांग्लादेशी लेखकों पर और इस तरह से आप बस खुद शुद्ध भारतीय बचे रह जाओगे। यह विचार हिटलर के शुद्ध रक्तता विचार के समान है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी का नेतृत्व करने वाले हिटलर ने नाजी लोगों की सर्वोच्चता शुद्ध आर्यन मूल का पाखंडी विचार पैदा किया। जिसकी वजह से उसने लाखों यहूदियों की हत्याएं करा दीं और मिश्रित विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया।

भारत में इस समय पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग हो रही है। इस वजह से निर्माता करन जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल पर सिमेनाहाल मालिकों द्वारा पाबंदी लगा दी गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या रॉय, अनुष्का शर्मा सहित पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें