अक्तूबर माह में आने वाले त्योहारों को देखते हुए देश में पटाखों पर पाबंदी का सिलसिला शुरू हो गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ये कदम उठाए जा रहे हैं।
पटाखों
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। अब राजस्थान सरकार ने एक अक्तूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक इनके विक्रय व उपयोग पर रोक लगा दी है। उधर, ओडिशा सरकार ने भी त्योहारी माह अक्तूबर में इनके विक्रय व इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।