फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान के लोगों ने मोदी से मांगी मदद, सामने रखी अपनी मांग

Sat, 13 Aug 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बलूच एक्टिविस्ट
विज्ञापन
बलूचिस्तान के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मांग की है कि वह संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के अत्याचार के मुद्दे को उठाएं। बताते चलें कि इससे पहले नरेंद्र मोदी और भारत, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठा चुका है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबकि, वहां की कार्यकर्ता नायला बलूच ने कहा कि वे लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। वे आशा करते हैं नरेंद्र मोदी सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के सत्र के दौरान इस मुद्दे को उठाएंगे। वे सभी उनके साथ हैं।

#WATCH: Baloch leaders welcome PM Modi's statement on PoK and Balochistanhttps://t.co/OVmaSrlgiy— ANI (@ANI_news) August 13, 2016


वहीं, हैदर बलूच ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बलूचिस्तान की लड़ाई में समर्थन देने के लिए वह मोदी के के बयान का समर्थन करते हैं। पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने उन्हें समर्थन देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


#WATCH: Baloch leaders welcome PM Narendra Modi's statement on PoK and Balochistan.https://t.co/JucBnlg6yd— ANI (@ANI_news) August 13, 2016


उन्होंने कहा कि वे सेक्‍युलर लोग हैं और लोकतांत्रिक मूल्‍यों में भरोसा करते हैं। पाकिस्‍तान ने कभी भी अंतरराष्‍ट्रीय नियमों का पालन नहीं किया है। पाकिस्तान बलूच लोगों की हत्‍याएं कर रहा है। 
 
विज्ञापन

पाकिस्तान पर लगाए आरोप

बलूच एक्टिविस्ट

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान की ओर से उन पर जुल्म किए जा रहे हैं। उनके मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। लोगों की आवाज दबाने के लिए सेना और पुलिस बल का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चीन और पाकिस्तान इस क्षेत्र में मौजूद संसाधनों का सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं गिलगित-बाल्टिस्तान में बसे लोगों का विरोध चीन-पाकिस्तान के बीच बन रहे आर्थिक गलियारे को लेकर भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें