फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन पहुंचने में प्रधानमंत्री को हुई देरी, बोले- 'कुछ दूसरे काम' में व्यस्त था

Tue, 26 Feb 2019 02:12 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी सीमा में आतंकी शिविरों पर वायुसेना के हमले का मंगलवार को एक पुरस्कार समारोह में परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा कि वह माफी चाहते हैं कि उन्हें देर हो गई क्योंकि वह 'कुछ दूसरे काम' में व्यस्त थे। 
विज्ञापन


मोदी ने सुबह करीब 10 बजे अपने आधिकारिक आवास पर सुरक्षा मामले की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की और फिर राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2015-2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया। 

यह पुरस्कार समारोह राष्ट्रपति भवन में 11 बजे आरंभ होना था, लेकिन यह थोड़ी देर से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने पुरस्कार समारोह में कहा, "सबसे पहले मैं देर से पहुंचने के लिए माफी मांगता हूं। कार्यक्रम देर से शुरू हुआ क्योंकि मैं यहां देर से पहुंचा। मैं कुछ दूसरे काम में व्यस्त था और मुझे देर हो गई।" 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बमबारी की। 

सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिन बाद की गई है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें