फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट एयर स्ट्राइक: इन पांच जांबाज पायलटों को मिलेगा वायुसेना मेडल

Wed, 14 Aug 2019 06:28 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Air Strike - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत सरकार ने एलान किया है कि पाकिस्तान की सीमा में घुस कर बालाकोट एयर स्ट्राइक करने वाले पायलटों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विंग कमांडर अमित रंजन, स्क्वाड्रन लीडर राहुल बसोया, पंकज भुजडे, बीकेएन रेड्डी, शशांक सिंह को वीरता पदक दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये सभी पायलट मिराज 2000 लड़ाकू विमान के पायलट हैं। इन जांबाज पायलटों ने ही पाकिस्तान के बालाकोट शहर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिवरों पर बम बरसाए थे। 

विंग कमांडर अभिनंदन को मिलेगा वीर चक्र

वहीं एयर स्ट्राइक के बाद पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को स्वतंत्रता दिवस के दिन (15 अगस्त) वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वीर चक्र युद्धकाल में बहादुरी के लिए दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है। पहले नंबर पर परमवीर चक्र और दूसरे पर महावीर चक्र है।
विज्ञापन


अभिनंदन के साथ ही वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को युद्धसेवा मैडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह मैडल 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की वायुसेना के बीच डॉग फाइट के बेहतरीन तरीके से फ्लाइट कंट्रोलर का कार्य करने के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें