फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद: पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Thu, 08 Sep 2016 04:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बकरीद
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर बकरीद के दौरान पशुओं की दी जाने वाली कुर्बानी की परंपरा पर सवाल उठाया गया है। याचिका में कहा गया है कि इस तरह की परंपरा अमानवीय और बर्बर है और धर्म केनाम पर इस तरह की प्रचलन को संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश केसात वकीलों द्वारा दाखिल की गई इस याचिका में कहा गया कि केंद्र सरकार को यह निर्देश दिया जाए कि वह यह सुनिश्चित करें कि बकरीद पर किसी भी पशु को न मारा जाए। बकरीद का त्योहार अगले हफ्ते है। याचिका में गुहार लगाई गई है कि बकरीद के दौरान दी जाने वाली कुर्बानी की प्रथा को असंवैधानिक करार दिया जाना चाहिए।

साथ ही याचिका में प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू किल एनिमल एक्ट के उस प्रावधान को भी चुनौती दी गई है जिसमें धार्मिक मान्यताओं व प्रचलन के नाम पर पशुओं की कुर्बानी की छूट है। याचिका में गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और पशु कल्याण बोर्ड को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका पर संभवत: शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 की बजाय 13 सितंबर को ईद-उल-जुहा की छुट्टी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ईद-उल-जुहा या बकरीद की छुट्टी अब 12 सितंबर की बजाय 13 सितंबर को होगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार के आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक दफ्तरों में ईद-उल-जुहा की छुट्टी 12 सितंबर की जगह 13 सितंबर को कर दी गई है।

पहले बकरीद की छुट्टी 12 सितंबर को घोषित की गई थी। सभी मंत्रालय को जारी किए गए एक अधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कार्मिक मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया है कि दिल्ली में ईद-उल-जुहा 13 सितंबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें