फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: बेकरी मालिक ने दिया मुस्लिमों के खिलाफ विज्ञापन, मामला दर्ज

Sun, 10 May 2020 04:04 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

धार्मिक भेदभाव वाले विज्ञापन छपवाने को लेकर चेन्नई के एक बेकरी मालिक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, इस बेकरी मालिक ने अपने प्रोडक्ट को लेकर एक विज्ञापन छपवाया था।

विज्ञापन


उस विज्ञापन में उसने सभी जानकारी के साथ ये भी लिखवाया कि ये सभी चीजें ऑर्डर पर जैन धर्म के स्टाफ बनाते हैं। इन्हें किसी मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा नहीं बनाया जाता। इस धार्मिक भेदभाव वाले विज्ञापन प्रचारित करने के आरोप में बेकरी के मालिक को गिरफ्तार किया गया।  

मामबलम पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह विज्ञापन कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर हुआ था। कई जगहों से ऐसी भी खबरें भी आईं कि लोग मुस्लिम समुदाय की दुकानों और ठेलों से सामान लेने से मना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें