फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा, डांडिया में गैर-हिंदुओं को रोकने के लिए आधार कार्ड बनाएं आवश्यक: बजरंग दल

Sun, 29 Sep 2019 12:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
बजरंग दल के मीडिया संयोजक एस कैलाश - फोटो : ANI
विज्ञापन

बजरंग दल ने गरबा और डांडिया आयोजकों से अनुरोध किया है कि वह कार्यक्रम के सभी प्रवेश स्थलों पर आधार कार्ड को आवश्यक बना दें ताकि गैर हिंदू समुदाय के लोगों की पहचान की जा सके। बजरंग दल के मीडिया संयोजक एस कैलाश ने कहा, 'हमने आयोजकों को प्रवेश स्थलों पर आधार कार्ड को अनिवार्य करने के लिए कहा है ताकि वे कार्यक्रम में प्रवेश करने वाले गैर हिंदुओं की पहचान कर सकें। साथ ही उनसे कहा गया है कि वह गैर-हिंदुओं को बाउंसर के तौर पर नियुक्त करने से बचें।' 

विज्ञापन


कैलाश ने कहा कि पिछले कुछ सालों से यह देखा जा रहा है कि गैर हिंदू समुदाय के युवा समूह बनाकर इन कार्यक्रमों में प्रवेश कर रहे हैं। चूंकि उन्हें कार्यक्रम की दिव्यता को लेकर कोई चिंता या सम्मान नहीं है इसलिए उन्हें अक्सर गरबा और डांडिया में भाग लेने वाली महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जाता है। वह उन पुरुषों के साथ भी बदतमीजी करते हैं जो पीड़िता को बचाने के लिए आते हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'इसके अलावा आयोजन का प्रबंधन करने वाले गैर-हिंदू बाउंसर्स को कार्यक्रम स्थल पर तैनात कर रहे हैं जो इन शरारती तत्वों के कार्यक्रम में शामिल होने का मुख्य कारण हैं। एक और बड़ी चूक कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने वालों पर निगरानी और नियंत्रण का अभाव है।'
विज्ञापन


कैलाश ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की टीमें कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगी और यदि इस तरह का मामला सामने आता है तो बजरंग दल तुरंत कार्रवाई करते हुए इन शरारती तत्वों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोकेंगे। जिससे कि पूरा कार्यक्रम बाधित न हो पाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें