फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baijayant Panda: 'थरूर पहले भी देशहित में बोल चुके', कांग्रेस नेता के चर्चा में हिस्सा न लेने पर भाजपा का तंज

Mon, 28 Jul 2025 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत पर आतंकवादी हमलों के विभिन्न उदाहरणों का हवाला देते हुए पांडा ने पिछली कांग्रेस सरकारों पर जवाबी कार्रवाई करने के बजाय पाकिस्तान को खुश करने का आरोप लगाया। इस सवाल पर कि क्या भारत पर युद्धविराम की घोषणा करने का दबाव डाला गया था? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सीधे अनुरोध के बाद ही सैन्य अभियान रोका गया था।
विज्ञापन
बैजयंत पांडा, शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा ने सोमवार को कांग्रेस पर शशि थरूर के जरिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने ही सांसद और प्रख्यात वक्ता शशि थरूर को लोकसभा में बोलने नहीं दे रही है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में विशेष चर्चा में भाग लेते हुए पांडा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने कई मौकों पर भारत के हितों की अनदेखी की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी में कई नेता हैं जो अच्छा बोल सकते हैं। मेरे मित्र शशि थरूर एक अच्छे वक्ता हैं। उन्हें उनकी पार्टी बोलने नहीं देती।' उन्होंने आगे कहा कि थरूर पहले भी देशहित में बोल चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम से अपने सांसद थरूर से पूछा कि क्या वह संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान बोलने में रुचि रखते हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। थरूर ने अमेरिका समेत अन्य देशों में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

थरूर को लेकर अटकलें तेज
इस बात को लेकर अटकलें तेज हैं कि क्या थरूर को कांग्रेस की ओर से वक्ता के रूप में चुना जाएगा? क्योंकि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया था, जिससे कथित तौर पर पार्टी के साथ उनके संबंध खराब हो गए थे।
विज्ञापन


'कांग्रेस सरकारों का दृष्टिकोण केवल पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाना था'
पांडा भी मई में आतंकवाद के खिलाफ भारत के शून्य सहिष्णुता के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने वाले सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने वाले सांसदों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों का दृष्टिकोण केवल पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाना था, न कि जवाबी कार्रवाई करके उन्हें सबक सिखाना।

'यह कोई प्रतिक्रिया नहीं है, यह मोदी का सिद्धांत है'
केंद्रपाड़ा (ओडिशा) के सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान में आतंकवादियों पर हमला था, न कि नागरिकों पर। उन्होंने कहा, 'यह कोई प्रतिक्रिया नहीं है, यह मोदी का सिद्धांत है, जिसे पाकिस्तान समझ गया है। यह एक नया सामान्य चलन (न्यू नॉर्मल) है।' उन्होंने आगे कहा कि यह शर्मनाक है कि विपक्ष केवल भारतीय सशस्त्र बलों पर सवाल उठाता है, पाकिस्तान पर नहीं।

भाजपा ने पाकिस्तान को खुश करने का आरोप लगाया
भारत पर आतंकवादी हमलों के विभिन्न उदाहरणों का हवाला देते हुए पांडा ने पिछली कांग्रेस सरकारों पर जवाबी कार्रवाई करने के बजाय पाकिस्तान को खुश करने का आरोप लगाया। इस सवाल पर कि क्या भारत पर युद्धविराम की घोषणा करने का दबाव डाला गया था? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सीधे अनुरोध के बाद ही सैन्य अभियान रोका गया था। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष पाकिस्तान के झूठे बयानों में फंस रहा है।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गंभीर आरोप लगाए
इससे पहले सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांग की कि जब ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है, तब भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। हुड्डा ने भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण और रक्षा बजट में वृद्धि की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने '28 बार' दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बहाल की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी उनका खंडन नहीं किया।

कांग्रेस ने की मैकडॉनल्ड्स का संचालन बंद करने की मांग
उन्होंने कहा कि सरकार को अमेरिका के साथ अपने संबंधों पर फैसला करना है। उन्होंने आगे कहा कि या तो भारत ट्रंप से भारत-पाकिस्तान मुद्दों पर बोलना बंद करने के लिए कहे या फिर सरकार को भारत में फास्ट फूड की दिग्गज अमेरिकी कंपनी मैकडॉनल्ड्स का संचालन बंद कर देना चाहिए। रोहतक के सांसद ने आगे कहा कि सरकार को पाकिस्तान के साथ युद्धविराम की शर्तों का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की है और भारत सरकार आईएमएफ और एडीबी जैसी बहुपक्षीय संस्थाओं द्वारा पाकिस्तान को दिए गए ऋण को रोकने में भी विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें