फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: बैजयंत पांडा बनाए गए सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष, अनुमान समिति की कमान संजय जायसवाल को

Thu, 01 May 2025 09:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं भाजपा सांसद संजय जायसवाल को संसदीय प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति 1 मई 2025 से लागू हो गई है और यह समिति 2025-26 के कार्यकाल के लिए 30 अप्रैल 2026 तक कार्य करेगी।
विज्ञापन
संसद भवन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को संसद की कई कमेटियों के गठन का एलान किया है। ओम बिरला ने सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी संसदीय समिति और संसदीय अनुमान समिति के अध्यक्षों और सदस्यों को नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं भाजपा सांसद संजय जायसवाल को संसदीय प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति 1 मई 2025 से लागू हो गई है और यह समिति 2025-26 के कार्यकाल के लिए 30 अप्रैल 2026 तक कार्य करेगी।

सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी संसदीय समिति में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्य शामिल हैं। इस समिति में तारिक अनवर, सुदीप बंद्योपाध्याय,  चंद्र प्रकाश जोशी,  कनिमोझी करुणानिधि,  कौशलेंद्र कुमार,  शंकर लालवानी, पूनमबेन हेमतभाई माडम,  बैजयंत पांडा,  बी. वाय. राघवेंद्र,  मुकेश राजपूत, सुखजिंदर सिंह रंधावा,  प्रताप चंद्र सारंगी,  कोडिकुन्निल सुरेश, प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी और  लालजी वर्मा शामिल हैं। वहीं, राज्यसभा से डॉ. जॉन ब्रिटास,  नीरज डांगी, मिलिंद मुरली देवड़ा, डॉ. भागवत कराड,  सुरेंद्र सिंह नगर,  देबाशिष सामंतराय और अरुण सिंह को नामित किया गया है।
विज्ञापन


समिति का मुख्य दायित्व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की कार्यप्रणाली की जांच करना, उनके वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा करना और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट्स के आधार पर इन उपक्रमों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

आंकड़ों में ट्रंप के पहले 100 दिन: 80 साल में US के सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपति, शेयर बाजार भी सबसे ज्यादा गिरे
विज्ञापन


वहीं अनुमान समिति में नियुक्त सदस्यों में बृजमोहन अग्रवाल,  कल्याण बनर्जी,  प्रदन बरूआ,  रणजीत सिंह चन्नी,  पी. पी. चौधरी,  चंदन चौहान,  देवुसिंह चौहान,  इकरा चौधरी, संगीता कुमारी सिंह देव,सुधीर गुप्ता, दीपेन्दर सिंह हुड्डा, मनीष जायसवाल, डॉ. संजय जायसवाल, नवीन जिंदल, जुगल किशोर, थिरु दयानिधि मारन,पी. सी. मोहन, बी. के. पार्थसारथी, विशालदादा प्रकाशबापू पाटिल, अवधेश प्रसाद, एम. के. राघवन,विष्णु पद राय, वाई. एस. अविनाश रेड्डी, राजीव प्रताप रूडी, अरविंद गणपत सावंत, कुमारी शैलजा, डॉ. भोला सिंह, मनोज तिवारी, वी. वैथिलिंगम और सुरेन्द्र प्रसाद यादव शामिल हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने डॉ. संजय जायसवाल, सांसद को अनुमान समिति (2025-26) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें