कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बहरीन के लिए उड़ान भरने वाले एक यात्री विमान को तकनीकी समस्या की वजह से वापस लौटना पड़ा। विमान के टायर में संदिग्ध समस्या की रिपोर्ट के बाद उसे वापस बुला लिया गया। हवाई अड्डे के एक सूत्र ने बताया कि मंगलवार को समस्या का पता उड़ान भरने के तुरंत बाद ही चल गया था। एहतियात के तौर पर विमान को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोचिन एयरपोर्ट पर वापस लौटने का निर्देश दिया गया। हवाई अड्डे के प्रवक्ता के मुताबिक, टायर में समस्या के संदेह के चलते बहरीन जाने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।