फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badlapur Case: फाइलें अब तक CID को क्यों नहीं सौंपी? हाईकोर्ट ने दिए तत्काल कागजात मुहैया कराने के निर्देश

Wed, 25 Sep 2024 04:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बदलापुर यौन शोषण के मामले को लेकर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पूछा कि एनकाउंटर में पहली नजर में गड़बड़ी प्रतीत हो रही है। सवाल यह है कि पुलिस ने सिर में गोली क्यों मारी? तीन गोलियां चलीं, एक लगी तो बाकी दो कहां गईं?'
विज्ञापन
बदलापुर केस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलापुर यौन उत्पीड़न के मामले में मृतक आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने केस के सभी कागजात तुरंत राज्य सीआईडी को सौंपने का निर्देश दिया। सीआईडी ही अक्षय शिंदे की मौत की जांच करेगी। कोर्ट ने सवाल किया कि फाइलें अभी तक सीआईडी को क्यों नहीं सौंपी गईं? कोर्ट ने कहा कि वह इस स्तर पर कोई संदेह नहीं जता रहा है, लेकिन यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि अक्षय शिंदे ने एक पुलिस अधिकारी से पिस्तौल छीन ली और गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें