फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : मां के शव के पास दो दिन तक रोता रहा डेढ़ साल का मासूम, कोरोना के डर से किसी ने छुआ तक नहीं

Fri, 30 Apr 2021 10:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

कान मालिक के कॉल पर पुलिस पहुंची और बच्चे को गोद में उठाया। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सुशीला गभाले और रेखा वाजे अब इस बच्चे को संभाल रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे शहर में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां के शव के पास दो दिनों तक उनका डेढ़ साल का बच्चा भूख से बिलखता रहा लेकिन किसी ने कोरोना के डर से छूने की हिम्मत नहीं दिखाई और उसी अवस्था में छोड़ दिया।  हालांकि बाद में दो महिला कांस्टेबलों ने मासूम को उठाकर दूध पिलाया। दरअसल पड़ोस के लोगों को लग रहा था कि महिला की मौत कोरोना से हुई है, हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बच्चे का कोरोना टेस्ट भी निगेटिव है। 

विज्ञापन


मकान मालिक के कॉल पर पहुंची पुलिस
पड़ोसियों को लाश से बदबू आने के बाद इस बात की जानकारी हुई लेकिन फिर भी किसी को उस नन्हे मासूम  पर दया नहीं आई। मकान मालिक के कॉल पर पुलिस पहुंची और बच्चे को गोद में उठाया। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सुशीला गभाले और रेखा वाजे अब इस बच्चे को संभाल रही हैं।

महिला की मौत दो दिन पहले: पुलिस
पुलिस के अनुसार महिला की मौत दो दिन पहले हुई होगी कि मौत। डेढ़ साल का बच्चे करीब दो दिनों से भूखा-प्यासा था। कोरोना के भय से किसी ने बच्चे को पलटकर देखा तक नहीं। बच्चे को उठाने वाली पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की कांस्टेबल सुशीला गभाले कहती हैं कि मेरे भी दो बच्चे हैं। एक आठ, एक छह साल का ये अपना बच्चा जैसा लगा, जब मैं उसको चम्मच से दूध पिला रही थी तब वो बहुत जल्दी-जल्दी पी रहा था, भूखा था। एक अन्य कांस्टेबल रेखा वाजे के अनुसार बच्चे को थोड़ा बुखार था। हमने जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया इसको अच्छे से खिलाओ-पिलाओ। बाक़ी सब ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें