फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique: डॉक्टर्स बोले- अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाबा सिद्दीकी की हो गई थी मौत, इस वक्त मृत घोषित किया

Sun, 13 Oct 2024 02:31 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Baba Siddiqui Murder: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोलियां लगने के बाद लीलावती अस्पताल लाया गया था। यहां उन्हें देखने वाले डॉक्टरों ने पहली प्रतिक्रिया में बताया है कि गोलियां लगने के बाद बाबा सिद्दीकी के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले उनका बहुत खून बह चुका था।
विज्ञापन
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन गोलियां लगने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए बाबा सिद्दीकी का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी रिकवरी का हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया, रात करीब 9:30 बजे बाबा सिद्दीकी को यहां लाया गया। उनके सीने पर गोली के घाव थे। पहले उन्हें इमरजेंसी में ले जाया गया। डॉक्टरों ने नब्ज देखी। रक्तचाप (बीपी) की जांच में भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। ईसीजी जांच में भी फ्लैट लाइन दिखी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बाबा सिद्दीकी को आईसीयू में शिफ्ट किया। तमाम प्रयासों और चिकित्सकीय जांच के बाद रात करीब 11:25 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कितनी गोलियां लगीं, इसका पता पोस्टमार्टम से ही चलेगा
विज्ञापन

लीलावती अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर- हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले ने बताया, बाबा सिद्दीकी साहब को रात 9:30 बजे लीलावती अस्पताल लाया गया था, उनकी नब्ज शांत थी। रक्तचाप भी नहीं था। उनकी छाती पर दो गोलियां लगी थीं। हमने आपातकालीन और उपचारात्मक उपाय शुरू कर उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया। रात 11:27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कितनी गोलियां लगी हैं। इसकी संख्या पोस्टमार्टम के बाद ही बताई जा सकेगी। अस्पताल लाने से पहले ही बहुत खून बह चुका था
एक अन्य चिकित्सक डॉ. नीरज उत्तमानी ने डॉक्टरों की तरफ से तैयार औपचारिक रिपोर्ट पढ़ी और बताया कि बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को रात 9:30 बजे लीलावती के एनएचआरसी आपातकालीन चिकित्सा केंद्र लाया गया था। उनकी हालत बहुत खराब थी, उनकी नब्ज नहीं चल रही थी, दिल की धड़कनें भी शांत थी। शरीर पर गोली लगने के घाव भी थे। उनका बहुत खून बह चुका था। आईएसयू में ले जाने के बाद उन्हें होश में लाने के सभी प्रयास किए। सभी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके और 12 अक्तूबर की रात 11:27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कितने बजे और कहां गोली मारी गई?
विज्ञापन

बता दें कि बाबा सिद्दीकी को शनिवार देर रात गोली मारी गई। दशहरे के उत्सव के बीच बांद्रा में हो रही आतिशबाजी के दौरान ही बाबा सिद्दीकी पर हमला हुआ। घटनास्थल से पुलिस ने गोलियों के तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया है कि 9.9 एमएम की पिस्टल से फायरिंग की गई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद राजनीति के गलियारों के अलावा बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत तमाम राजनेताओं के अलावा संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान सरीखे फिल्मी सितारों को भी लीलावती अस्पताल पहुंचकर बाबा सिद्दीकी के परिजनों से मुलाकात करते देखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें