फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गुजरात का शख्स गिरफ्तार, अब तक 25 आरोपियों पर कसा गया शिकंजा

Sun, 17 Nov 2024 04:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में रविवार को एक और गिरफ्तारी की है। आरोपी को महाराष्ट्र के अकोला से गिरफ्तार किया है, जो गुजरात का रहने वाला है।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी, एनसीपी नेता - फोटो : X / @BabaSiddique
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में महाराष्ट्र के अकोला से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो गुजरात का रहने वाला है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 25 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
गुजरात के आणंद जिले का रहने वाला है आरोपी
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के आणंद जिले के पेटलाद निवासी सलमानभाई इकबालभाई वोहरा को अकोला में बालापुर से गिरफ्तार किया गया।



बांद्रा के निर्मल नगर में हुई राकांपा नेता की हत्या
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर में हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास थे।

बैंक खाता खोलकर वित्तीय मदद देने का आरोप
अधिकारी के मुताबिक, वोहरा ने इस साल मई में एक बैंक खाता खोला था और नरेश कुमार सिंह (गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह का भाई), रुपेश मोहाल और हरीश कुमार को वित्तीय मदद प्रदान की थी। इसके अलावा, उसने हत्या से जुड़े अन्य लोगों की भी मदद की। 
विज्ञापन


मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम बहराइच से हो चुका गिरफ्तार
इस हत्याकांड के बाद सबसे पहले गुरमेल सिंह (हरियाणा) और धर्मराज कश्यप (उत्तर प्रदेश) को मौके से गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में पुलिस को इस मामले में एक बड़ी कामयाबी तब मिली, जब उसने मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया। गौतम 12 अक्तूबर से फरार था और नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था, जब उसे गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें