फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, 12 अक्तूबर बांद्रा में हुई थी राकांपा नेता की हत्या

Wed, 06 Nov 2024 05:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड के मामले में एक और गिरफ्तारी की। मामले में यह 16वीं गिरफ्तार है।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान गौरव विलास अपुणे (32 वर्षीय) के रूप में हुई है। आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपुण ने अन्य आरोपियो के साथ मिलकर बाबा सिद्दी की हत्या की साजिश रची थी और वह उस गिरोह के संपर्क में था, जिसने सिद्दीकी की हत्या के लिए शटूरों को हायर किया था। 

12 अक्तूबर को निर्मल नगर में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या
बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्तूबर को मुंबई के निर्मल नगर में हुई थी, जब वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास थे। उन पर तीन हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी। मुंबई पुलिस ने पहले कहा था कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार राजस्थान से लाए गए थे। 
विज्ञापन


अपराध शाखा की पांच टीमें महाराष्ट्र से बाहर तैनात
मुंबई अपराध शाखा ने महाराष्ट्र के बाहर पांच टीमों को तैनात किया है, ताकि बाकी आरोपियों को पकड़ा जा सके। पुलिस अब हरियाणा में हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर की तलाश कर रही है। इस बीच, अपराध शाखा ने पुणे में एक अन्य आरोपी रूपेश के घर से हत्या में इस्तेमाल एक और हथियार को बरामद किया है। यह हत्या के मामले में बरामद पांचवां हथियार है।  

अन्य हथियारों की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वह अभी एक और हथियार और तीन जिंदा कारतूस की तलाश कर रहे हैं। अपराध शाखा को शक है कि साजिश के तहत हत्या के लिए कुल छह हथियार मुंबई लाए गए थे। इससे पहले रायगढ़ के एक अन्य आरोपी राम फूलचंद कन्नौजिया के घर से भी एक हथियार बरामद किया गया था, जहां वह किराए पर रह रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि शूटरों के मोबाइल फोन की जांच में पिस्टल की तस्वीरें मिली थीं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें