इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि में किसी भी विदेशी निवेशक को निवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह शेयर बाजार का रुख भी नहीं कर रहे हैं, इसके बावजूद 2015 तक पतंजलि देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कंपनी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि पतंजलि डेयरी के क्षेत्र में भी आ गई है। जल्द ही वह परिधान के क्षेत्र में भी कदम रखेंगे। उन्होंने कहा कि पतंजलि अब अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनने की ओर है। नेपाल में पतंजलि का केंद्र खुल चुका है। अब जल्द ही बांग्लादेश, श्रीलंका और अफ्रीका में भी पहुंचने की तैयारी है।