फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाए, अगर रहेंगे तो समस्याओं से भरा 10 और कश्मीर बना देंगे'

Sat, 11 Aug 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबा रामदेव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

योग गुरु बाबा रामदेव ने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को भारत में अवैध प्रवासियों की संख्या को नियंत्रित करने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें देश में रहने की इजाजत दे दी जाती है, तो वे देश के लिए 10 और कश्मीर जैसी समस्याएं पैदा करेंगे। 

विज्ञापन


हरियाणा के रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए रामदेव ने दावा किया कि वर्तमान में भारत में चार करोड़ अवैध प्रवासी हैं। उन्होंने मांग की है कि सभी अवैध घुसपैठियों को देश से निर्वासित किया जाना चाहिए।   

बाबा रामदेव ने कहा कि चाहे वो बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, रोहिंग्या या यहां तक कि अमेरिकी ही क्यों न हों, अवैध प्रवासियों ने हमेशा से भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा पैदा किया है और इस लिहाज से उन सभी को निर्वासित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम एक ही कश्मीर को संभालने में सक्षम नहीं हैं और अगर रोहिंग्याओं को यहां रहने की इजाजत दे दी गई तो वो दस और कश्मीर जैसी समस्याएं पैदा करेंगे। 
विज्ञापन


बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि देश को ऐसे कानूनों की आवश्यकता है जो विशेष रूप से पिछड़े वर्गों में क्रीमी लेयर्स को परिभाषित करें, जिन्हें आरक्षण में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में ऐसे कई वर्ग हैं जिन्हें आरक्षण की सख्त जरूरत है। लेकिन आर्थिक रूप से सुरक्षित लोग, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म से संबंधित हों, उन्हें आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें