फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव बोले- राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा से लोगों का भरोसा उठ जाएगा

Mon, 03 Dec 2018 04:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : ANI
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए उठ रही आवाजों के बीच अध्यादेश की पैरवी करते हुए योग गुरु रामदेव ने रविवार को कहा कि अयोध्या में यदि मंदिर नहीं बना, तो भाजपा से लोगों का भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में न्याय का सबसे बड़ा मंदिर संसद है और मोदी सरकार मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश ला सकती है।

विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि करोड़ों लोगों की भावना के बावजूद यदि मंदिर नहीं बना भाजपा लोगों से अपना भरोसा खो देगी, जो पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा। योग गुरु ने कहा कि भगवान राम राजनीति का विषय नहीं हैं, बल्कि देश का गौरव हैं। वह हमारे पूर्वज, हमारी संस्कृति और आत्मा हैं। उन्हें राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोग अपने स्तर से मंदिर बनवाएंगे, तब इसका मतलब यह होगा कि वह न्यायपालिका या संसद का सम्मान नहीं करते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें