फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जस्टिस लोकुर बने फिजी में जज

Thu, 16 May 2019 02:30 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जस्टिस मदन बी लोकुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में रिटायर होने वाले जस्टिस मदन बी. लोकुर को फिजी ने अपनी सुप्रीम कोर्ट के गैर-नागरिक पैनल में जज के तौर पर नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस लोकुर की नई जिम्मेदारी का कार्यकाल 3 साल का होगा। पिछले साल तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने वाले चार जजों में शामिल रहे जस्टिस लोकुर 31 दिसंबर, 2018 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे। 

विज्ञापन


पूर्व जज के करीबी सूत्रों का कहना है कि रिटायरमेंट वाले दिन ही उन्हें फिजी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की तरफ से अपने यहां गैर-नागरिक पैनल में जज के तौर पर शामिल होने का प्रस्ताव मिला था। इस प्रस्ताव को जस्टिस लोकुर ने स्वीकार कर लिया है और वह इस साल 15 अगस्त के दिन अपनी नई जिम्मेदारी को संभाल लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें