फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीजेपी के आते ही जेल जाएंगे आजम'

Thu, 21 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्ाामली
विज्ञापन
संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि कैराना और कांधला से लोगों का पलायन बिगड़ती कानून व्यवस्था की देन है। सपा राज में व्यापारी, किसान, युवा सब दुखी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही आजम खां को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को कांधला क्षेत्र के गांव जसाला में ‘पांचजन्य घोष एक क्रांति’कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रामपुर, सैफई, एटा तक ही विकास कराया।

सपा सरकार साढे़ चार सालों में हर मुद्दे पर विफल रही है। सपा राज में 400 से अधिक दंगे हुए। उन्होंने कहा कि हमने गन्ना, किसानों, बहन-बेटियों और गाय की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, तो प्रदेश सरकार ने अनगिनत झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में गुंडाराज कायम

संगीत सोम - फोटो : getty
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। कहा कि आजम खां और औवेसी जैसे नेता देश को तोड़ने का प्रयास करते हैं। अमेरिका जैसे देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में खडे़ हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास कर रहा है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर आजम खां जैसे नेता जेल में होंगे और प्रदेश में महिलाओं व बहनों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून व्यवस्था बनाई जाएगी। गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति कुंतल किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संचालन विकास पंवार नाला और अध्यक्षता ग्राम प्रधान शिवकुमार ने की। डॉक्टर सुभाष मलिक, सतीश जसाला, तरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें