उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि यूपी में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस से गठबंधन जरूरी है। साथ ही मायावती पर निशाना साधा। कहा कि वे यदि मुसलमानों की सच्ची हमदर्द हैं, तो चुनाव न लड़ें। नगर विकास मंत्री मंगलवार को गंजडुडवारा की चुनावी सभा के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
सपा में मुलायम-अखिलेश की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि अब सब ठीक हो गया है। मुस्लिमों को बसपा प्रमुख द्वारा अपने पाले में खींचने की कवायद पर कहा कि वे मुसलमानों की सच्ची
हितैषी नहीं हैं। इससे पूर्व उन्होंने जनसभा में मायावती के 2010 का एक वीडियो वायरल होने का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम उनकी सोच की सच्चाई को जानते हैं।
भरगैन में मुस्लिमों के काम के लिए पलायन के सवाल पर दावा किया कि सरकार ने विकास किया है। तमाम योजनाएं दीं है इससे खुशहाली आई है।