फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां का मोदी-योगी पर पलटवार, पूछा- क्या मैं इकलौता बेईमान?

Sun, 15 Jul 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के चर्चित नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि क्या उनकी पार्टी में सिर्फ वहीं इकलौते बेईमान नेता हैं?

विज्ञापन


उन्होंने अपने खिलाफ लगातार हो रही एसआईटी जांच पर ये बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आड़े हाथों लिया। आजम खां ने कहा 'पीएम कहते थे कि सपा एक भ्रष्ट पार्टी है, लेकिन जांच सिर्फ मेरे खिलाफ ही होती है। इसका मतलब साफ है कि सपा में और कोई बेईमान नहीं।'

उन्होंने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि 'मेरे खिलाफ साजिश के तहत सब कुछ किया जा रहा है, मैं कुछ भी करता हूं तो मेरे खिलाफ जांच बैठा दी जाती है। बता दें कि यूपी सरकार ने खां के ट्रस्ट को सरकारी मौलाना मुहम्मद अली जौहर शोध संस्थान दिए जाने की जांच कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह शोध संस्थान सपा सरकार ने नियमों को दरकिनार कर आजम के ट्रस्ट को लीज पर दिया था। खास बात यह है कि आजम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री रहते हुए यह संस्थान अपने ट्रस्ट के नाम पर करवाया था।
विज्ञापन


दरअसल, आजम की नजर शुरू से ही इस संस्थान की बेशकीमती जमीन व भवन पर थी। इसलिए उन्होंने इस शोध संस्थान को अपने ट्रस्ट के नाम मात्र 100 रुपये सालाना लीज पर 30 साल के लिए करा लिया। सपा सरकार ने आजम को यह संस्थान कैबिनेट बाई सर्कुलेशन दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें