फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां बोले, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट जो फैसला करेगी मंजूर होगा

Thu, 26 Jan 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामपुर। यूपी के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बयान पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट का सम्मान नहीं करते है। यह मामला सुप्रीमकोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट जो फैसला देगा, वह मंजूर किया जाएगा। आजम खां ने कहा कि अयोध्या में एक नहीं अनेक मंदिर हैं। अयोध्या का मतलब शांति है। लेकिन, भाजपा, आरएसएस और शिवसेना की वजह से बेगुनाहों का खून बहा है। उन्होंने आरोप में लगाया कि भाजपा दोहरी जुबान रखती है।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के जिलामंत्री और जिला पंचायत सदस्य पति छत्रपाल यादव ने अपने साथियों सहित सपा में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें नगर विधानसभा सीट से टिकट देने का वादा किया था। लेकिन, उन्हें टिकट न देकर उनके साथ धोखा दिया। यादव ने कहा कि सपा में शामिल होकर उन्होंने घर वापसी की है। वहीं, आजम खां ने भी उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। उम्मीद जताई कि छत्रपाल के सपा में आने से नगर, चमरौवा और मिलक में सपा उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

'भाजपा और आरएसएस का मिशन है आरक्षण खत्म करना'

आजम खान - फोटो : amar ujala
आजम खां ने सपा दफ्तर पर पत्रकार वार्ता में कहा है कि भाजपा ने आरक्षण खत्म करने का जो मुद्दा छेड़ा है, उससे पिछड़े वर्ग और कमजोर तबके में बेचैनी है। भाजपा और आरएसएस का मिशन आरक्षण को खत्म करना है। भाजपा ने यह मुद्दा पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर छेड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर आरक्षण खत्म करना चाहती है तो पार्लियामेंट के होने वाले सत्र में बिल क्यों नहीं लाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें