महिला व बाल विकास मंत्रालय ने रविवार को आयुष मंत्रालय के साथ कुपोषण को नियंत्रण करने के लिए समझौता किया। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद यसो नाइक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसमें कुपोषण के खतरे को नियंत्रित करने कि एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा मंत्रालय, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी की मदद ली जाएगी।
आंगनबाडियों में महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को योग की शिक्षा दी जाएगी
इस मौके पर ईरानी ने समझौते को मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा, प्रत्येक आंगनबाड़ी में पोषण गार्डन बनाने के लक्ष्य के साथ-साथ चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों में तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, एलोवेरा सरीखे औषधीय उद्यान विकसित किए जाएंगे। आंगनबाडियों में महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को योग की शिक्षा दी जाएगी। जिससे आधुनिक विज्ञान और प्राकृतिक चिकित्सा की मदद से पोषण के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिल सकेगी