फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर सैटेलाइट तस्वीरों के लिए आयुष मंत्रालय ने इसरो से मांगी मदद

Tue, 05 Jun 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में सुबह 7 से 8 बजे होने वाले कार्यक्रम की सैटेलाइट तस्वीरों के लिए इसरो से मदद मांगी है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन विभिन्न आयोजन स्थलों पर योग करने वालों के आकलन के लिए मंत्रालय ने इसरो की सहायता मांगी है। 

विज्ञापन


पिछले साल 18 से 20 औपचारिक आयोजन हुए थे। वहीं, करीब साढ़े सात करोड़ लोगों ने योग किया था। आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद वाई. नाईक ने बताया कि मंत्रालय इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी के साथ परामर्श कर 40 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए योग प्रोटोकॉल विकसित कर रहा है। 

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 40 से अधिक उम्र की महिलाओं का अस्पष्ट जनसांख्यिकीय समूह होता है। भारत के हर परिवार में इस उम्र की एक महिला होती है जो करीब पांच से छह लोगों की देखभाल करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें