फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के लिए तीन ट्रक पत्थर फिर पहुंचे अयोध्या

Thu, 06 Jul 2017 03:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या, राम मंदिर
विज्ञापन
अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की खेप का आना जारी है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से एक पखवारे के भीतर बुधवार को दूसरी खेप में करीब सवा दो सौ टन पत्थर तीन ट्रकों में राजस्थान से रामसेवकपुरम पहुंचे।
विज्ञापन


एक ट्रक में 66.685 टन, दूसरे में 79.320 टन और तीसरे ट्रक में 70.195 टन पत्थर आए हैं। मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे राजस्थान से यह पत्थर अयोध्या की रामसेवकपुरम स्थित कार्यशाला पहुंचे। यहां पत्थर तराशी का कार्य डेढ़ दशक से चल रहा है, सितंबर 1990 से ही रामनगरी में पत्थर आते रहे हैं।

विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि सपा सरकार ने विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद भी फॉर्म 32 पर रोक लगा दी थी। अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही फिर पत्थरों की आपूर्ति शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि विधि सम्मत तरीके से लगातार आ रहे पत्थरों की खेप से मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें